Wednesday, December 29, 2010

Ik kor kripa ki kar do by Baldevji

In my recent trip to Vrindavan, I picked up this CD with bhajans sung by बलदेवजी, who mostly accompanies Vinod Agrawalji:

इक कोर कृपा की कर दो स्वामिनी श्री राधे
दासी की झोली भर दो लाडली श्री राधे

मैं तो राधा राधा सदा ही रटु
कभी द्वारे से लाडली के ना हटू
मेरे शीश कमल पग धर दो स्वामिनी श्री राधे
इक कोर कृपा की...

मेरी आस ना टूटने पाए कभी
इस तन से प्राण जाए तभी
जब मुझे निज दर्शन का वर दो  स्वामिनी श्री राधे
इक कोर कृपा की..

मुझे प्रीती की रीति सिखा दीजिये
(हे श्यामाजू, प्रेम पंथ को पैन्ड़ो ही न्यारो,
कै जाने ब्रशभान  दुलारी, कै जाने यह कांवर कारो )
निज नाम का मंत्र बता दीजिये
मेरे मन की व्यथा सब हर दो, स्वामिनी श्री राधे

श्री राधाजू मोरी स्वामिनी, मैं राधाजू को दास
जनम जनम मोहे दीजियो श्री वृन्दावन वास

कहू के बल भजन है, कहू के आचार
व्यास बहरोसे कुंवारी के, सोवत पाऊँ पसार
सोवत पाँव पसर भरोसे श्री कुंवारी के
तारे अनेकन दीन असवन कृपा तुम्हरी के
नहीं ब्रह्म का ज्ञान, भक्ति नहीं भजन बिनाहू मोरी श्यामा...
कुंवारी हमरे प्राण, भले कोई सुमरे काहू

जप ताप संयम नेम नहीं इनमें कछु होई
बिन मुरली कहू नाद वाद नहीं जाने  कोई
त्रिपुटी प्राणायाम नागिनी कौन जगावे
भैय्या कुंवारी हमरे प्राण भले  कोई सुमरे काहू
मैं पापी जग में बडौ आयो तेरे द्वार
अहो भानु की लाडली निक मेरी ओर निहार
हे भानु की लाडली .... निक मेरी ओर निहार

मेरी ओर निहार कृपा कर मैं शरण तिहारी
पञ्च विषय प्रवीण संभारो श्यामा प्यारो
मैं अधमन सिरताज ना सिमरन कियो कदापि
तुम करूणा की खान श्यामा मैं अजगर पापी

इक कोर कृपा की कर दो स्वामिनी श्री राधे
दासी की झोली भर दो लाडली श्री राधे

Thursday, November 18, 2010

Bindu Goswami in his unique style

Binduji has this unique way of writing in a conversational style with Shri Krishna. One such dialogue, also sung by Shri Vinodji.
कन्हैय्या को एक रोज रो कर पुकारा,
कहा उनसे जैसा हूँ अब हूँ तुम्हारा

वोह बोले की किया क्या दुनिए में आकर
मैं बोला की अब भेजना मत दोबारा

वोह बोले की साधन किये तुने क्या क्या
मैं बोला किसे तुमने साधन से तारा

वो बोले परेशान हूँ तेरी बहस से
मैं बोला की कह दो तू जीता मैं हारा

वोह बोले जरिया तेरा क्या है मुझ तक
मैं बोला की दृग बिंदु का है सहारा...
-------

some dohas

That I remember from Ram Charit मानस. अगर कुछ गलती हो, मुझे बताये और मैं ठीक कर दूंगा.

हरि अनंत हरि कथा अनंता, कहत सुनत बहु बिधि सब संता

जा की रही भावना जैसे, प्रभु मूरत तिन देखि तैसी

जेहि के जेहि सत्य सनेहू, हरि मिलिहे ना कुछ संदेहू

मंगल भवन अमंगल हारी, द्रबहु सुदसरथ अजर बिहारी

सीता राम चरित अति पावन, सरस मधुर अरु अति मन भावन

Monday, October 18, 2010

Soi rasna jo by Surdas

This bhajan was written by Surdas. It explains the purpose of the various parts of the body. I shall attempt to put some explanations...

सोई रसना जो हरी गुण गावे
(रसना = जीभ - जीभ का काम है हरी गुण गाना...)
नैनं की छवि यही चतुरता जो मुकुंद मकरंद ही ध्यावे
(नैनो का काम है की वोह हर समय हरि की छवि को देखती रहे)

निर्मल चित्त तो सोई साँचो, कृष्ण बिना जिहिं और ना भावें
स्रवनन  की जू यह अधिकाई सुनी हरि कथा सुधा रस पावे
सोई रसना जो...
(निर्मल चित्त वही है जिसको कृष्ण ही अच्छे लगे, और कान कृष्ण नाम कर अमृत (सुधा) प्राप्त करते रहे)

कर ते ईसे स्याम ही सेवे, चरनन नि चरी वृन्दावन जावे
सूरदास जे बलि बंकि जो हरि जू सो प्रीती बढ़ावे
सोई रसना जो...
(कर मतलब हाथ, का काम है की वोह श्याम की सेवा में रत रहे, और चरणों का काम की वह हमेशा वृन्दावन की ओर चलते रहे)

Saturday, September 25, 2010

More by Bindu Goswami Ji | Sung by Vinod Agrawalji

Found in an album from Vinodji called Shri Dham Vrindavan:

पद आप की पाद की पालक हैं
तो झुका इनमें यह माथ रहे

यदि पंकज की उपमान में है
तो विमिश्रित पंक का पाथ रहे
(अगर आपके चरणों को पंकज या कमल की उपमा दी जाती है, तो कमल तो कीचड़ में उगता है. मेरे पापों की कीचड़ से अच्छी जगह कहा मिलेगी आपके पद-कमलो को प्रकट होने के लिए )

है गुलाब प्रसून की जो उपमा
अभी कंटक का कुछ हाथ रहे
(आपके चरणों को गुलाब की भी उपमा दी जाती है. गुलाब के नीचे कांटे होते है. हम उन कंटक जैसे है, 'कविता सविता नहीं आती, मन में जो आया बका करते है' ...)

नख मंडल है शशि मंडल सा
तो कलंक का 'बिंदु' भी साथ रहे
(आपके नाखूनों को चन्द्रमा की उपमा दे जाती है. चन्द्रमा में भी दाग है. हम वोह कलंक के दाग है... हमारा काम भी बन जाएगा और उपमा भी सार्थक हो जाएगी. इसी लाइन से पता चलता है की यह बिंदु गोस्वामी की रचना है )

मेरे बाँके बिहारी मो पे कृपा करो...

Tuesday, September 7, 2010

Mridul Krishna Shastriji | Rasik Vani

I was listening to swagatam Krishna sung by Mridul Krishna Shastriji and thought to share these with every one:
स्वागतम कृष्ण, शरणागतम कृष्ण

अभी आता ही होगा सलोना मेरा
हम राह उसी की तका करते हैं
कविता सविता नहीं जानते है
मन में जो आया सो बका करते हैं

पड़ते उनके पद पंकज में
चलते चलते जो थका करते हैं
उनका रस रूप पिया करते हैं
उनकी छवि छाप छका करते हैं

अपने प्रभु को हम ढूँढ लियो
जैसे लाल अमोलक लाखन में
प्रभु के अंग में जितनी नरमी
उतनी नरमी नहीं माखन में

स्वागतम कृष्ण, शरणागतम कृष्ण

Monday, August 30, 2010

Why did Krishna ji leave Vrindavan

"हम प्रेम दीवानी हैं" के अंत में विनोद अग्रवाल जी ने यह गाया है. प्रसंग है की उद्धव पूछते है की जब सारी गोपिंया आपके ध्यान में मग्न रहती है, तो फिर आप वृन्दावन छोड़ क्यों आये? आपने उनको विरह ही क्यों दिया? श्री कृष्ण कहते है की मैंने अपने खजाने में से सबसे अनमोल रत्ना दिया है. मुझसे बड़ा मेरा विरह है. मुझ में इतना रस नहीं जितना मेरे विरह में है.

प्रीती धन रावरे को अति ऋण बाढयो सिर
जान नहीं पाऊँ कर कैसे के चुकिजिये

बार बार काहे को लजाओ हो गरीब मैं,
भावे राज त्रिभुवन तो गिरवी रख लीजिये

मूल धन देवे कु कदापि ना समर्थ जान
मोको रख सूद में उऋण लिख लीजिये

ललित विहारिणी  सेठानी ब्रज धाम की
श्याम तो ग़ुलाम पद जौन्हो जग दीजिये

Wednesday, August 25, 2010

Jo Karunakar tumhara Braj mein phir avtaar ho jaaye | Bindu ji

यह भजन बिंदु जी महाराज द्वारा लिखा हुआ है:

जो करुनाकर तुम्हारा ब्रज में फिर अवतार हो जाए
तो भक्ति का चमन उजड़ा हुआ गुलज़ार हो जाए 

गरीबों को उठा लो सांवले गर अपने हाथों से
तो इसमें शक नहीं दोनों का जीर्णोधार हो जाए

लुटा कर दिल जो बैठे है, वोह रो रो कर यह कहते हैं
किसी सूरत से सुन्दर श्याम का दीदार हो जाए

सुना दो रसमयी अनुराग की वोह बांसुरी अपनी
की जिसकी तान की तार तन में पैदा तार हो जाए

पड़ी भाव सिन्धु में है दीनो के दृगबिंदु की नैय्या
कंहैय्या तुम सहारा दो तो बेडा पार हो जाए

जो करूणा कर तुम्हारा ब्रज में फिर अवतार हो जाए
जो करूणाकर तुम्हारा ब्रज में फिर अवतार हो जाए
तो भक्ति का चमन उजड़ा हुआ गुलज़ार हो जाए

(नोट: इस भजन की पहली लाइन में करूणा कर को तोड़ दे तो अलग मतलब बन जाता है... इसीलिए मैंने जोड़ कर औत तोड़ कर लिखा है)

Apradhi and Radhika | Binduji and Vinod Agrawal ji

कैसे ठाकुर जी ने राधा जी की से जुडी सब चीजों का मान बढाया है. बिंदु जी महाराज द्वारा लिखा गया है, और विनोद अग्रवाल जी ने गाया है "सुर रखवारी"  (बांके बोलो तो सही ) में :

यह कीर्ति सुता हैं या की कीर्ति पसार वे को
किर्तिविहीन हु की कीर्ति बढ़ावे हैं

यह गोप की सुता है, या के गोप कुल मान राखी,
'बिंदु' ग्वाल बालन की झूठन हु खावे हैं

राधिका के शब्द में है, आदि शब्द राधी
या ते श्याम अपराधी, कंठ से लगावे हैं

राधा राधा राधा, राधा राधा राधा

Monday, August 23, 2010

Some sher-o-shayari from Vinod Agrawal ji

जितना दिया सरकार ने, उतनी मेरी औकात नहीं,
यह तो करम है मेरे श्याम का, वरना मुझमें ऐसी कोई बात नहीं

कोई सलीका है आरज़ू का, ना बंदगी मेरी बंदगी है,
यह सब तुम्हारा करम है आका की बात अब तक बनी हुई है

कितने परवाने जल गए, राज़ यह पाने के लिए
की शम्मा जलने के लिए है या जलाने के लिए

राहों में चलते चलते, पूछा पैर के घावों ने
बस्ती कितनी दूर बसा ली, दिल में बसने वालो ने

ग़म मेरे साथ बड़ी दूर तक गए,
पर जब पायी ना मुझ में थकान
तो वोह खुद थक गए

तेरी महफ़िल में सब बोसे-ले-जाम के
और हम यूँ ही रहे किश्ता-लब पैग़ाम के